Posts

Showing posts with the label my story

Dream Girl

Image
Uljhi uljhi rehti woh khud mein, Bahar se duniya suljhati hai woh Chori chori kare woh batain khud se, Raag mohabbat ke gaati hai woh Anjaan si duniya mein hai rehti, Kisse shaitani ke sunati hai woh Masoom adaon se nazar ghumake, Dil ki dehleez pe aati hai woh Khwabon ka roshan basta pehan ke, Khushiyon ke phool barsaati hai woh Yaadon ke takiye bheeg jate mere, Jab door nazar se jati hai woh Shehzaadi hai rajkumar ke dil ki, Aangan ko uske chamkati hai woh Tareef mein uski likhun main kiesa, Jeet jaye woh dil jahan jati hai woh. Thank You Gourav Sachdeva

मेरी कहानी

Image
ख्वाब हैं ऊँचे, सोच है ऊँची, छुपा के सब से रखता हूँ मैं गुमनाम हूँ थोड़ा, मेहमान हूँ तेरा, ये बोल खुदा से कहता हूँ मैं वक़त है ऐसा, बदलता है पैसा, खुद को ज़मीन पे रखता हूँ मैं जो रेह्ते करीब, हैं दिल के गरीब, झूठ को सच समझता हूँ मैं नादान हूँ थोड़ा,बचपन से जुड़ा, वफ़ा की उम्मीद रखता हूँ मैं खिलोनो की बस्ती, मौत है सस्ती, प्यार नाम के खेल से डरता हूँ मैं दुनिया का व्यापार, है जिस्म का बाजार, इस मंज़र से रोज़ गुजरता हूँ मैं मोहब्बत है ऐसी,काँटों के जैसी' निगाहों की उलझन से बचता हूँ मैं लौटा हर बार,साहिल के पार, खुद की वीरानी सुनता हूँ मैं वेह्शत में बहता, आरज़ू है लेकिन, मुश्किलों को शाद से सहता हूँ मैं धन्यवाद गौरव सचदेवा